Friday, 19 February 2016

माणूसकी

एक खेल का मैदान,
आठ लडकियाँ रेस लगाने
के लिए खड़ी हैं..

Ready
Steady

और धायँ..

पिस्तौल की आवाज़ के साथ
ही आठों लडकियां दौड़
पड़ती हैं..

सभी लड़कीया 5 या 6 मीटर आगे गयी होंगी की
एक लड़की फिसल कर गिर जाती है और उसे
चोट लग जाती है..

दर्द के मारे वह लड़की रोने लगती है, बाकि की सातों लड़कियों को उसके रोने
की आवाज़ सुनाई पड़ती है..

और ये क्या ..??

अचानक वो सातों लडकियाँ रुक जाती हैं, एक पल के लिए वो सभी एक दुसरे को देखती हैं और सातों वापस उस घायल लड़की की तरफ दौड़
पड़ती हैं..

मैदान में सन्नाटा छा गया,
आयोजक परेशान,
अधिकारी हैरान !
तभी एक अप्रत्याशित घटना घटती है

वो सातों लडकियाँ अपनी घायल प्रतिभागी को उठा लेती हैं, और फिर चल पड़ती हैं उस तरफ जहाँ जीत की रेखा खीची गयी है..

एक साथ आठों लडकियाँ उस जीत की रेखा पर पहुँच
जाती है..

ये क्या लोगों की आँखों में आँसूं ?

क्यों ?

किसलिए ?

मित्रों ये रेस
NATIONAL INSTITUTE OF MENTAL HEALTH
द्वारा आयोजित थी और वो आठों लडकियां मानसिक रूप से बीमार थी..

लेकिन जो इंसानियत
जो मानवता,
जो प्यार,
जो Sportsman Ship,
जो Team Work,
जो समानता का भाव..

उन आठों ने दिखाया
वो शायद हम जैसे मानसिक रूप से विकसित और
पूर्ण रूप से ठीक नही दिखा पाते..

क्योंकि,

हमारे पास दिमाग है उनके पास नही था,

हमारे पास ईगो है उनके पास नही था,

हमारे पास Attitude है उनके पास नही था..

मित्रों,
प्यार इंसान से करो उसकी औकात से नही,
रूठो उनकी बातों से उनसे नही,
भूलो उनकी गलतियों को उनको नही,
रिश्तों से बढकर कर कुछ भी नही,

अगर दोस्त न मिलते तो ये कभी समझ नही आता,
की अजनबी लोग भी अपनों से
ही नही अपनी जान से
भी प्यारे हो सकते हैं |

No comments:

Post a Comment